फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जहरखुरानी और पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार को जहरखुरानी व पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कासगंज जंक्शन के प्लेटफॉर्म, टिकट घर, वेटिंग रूम और सर्कुलेटिंग एरिया में पैदल मार्च कर यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जीआरपी ने अभियान के दौरान बैनर, पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से यात्रियों को सावधानी बरतने की जानकारी दी। यात्रियों से अपील की गई कि रेल पटरियों पर किसी भी प्रकार की वस्तु रखे जाने, पत्थरबाजी व कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल जीआरपी पुलिस या रेल प्रशासन को दें।
थानाध्यक्ष ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का माहौल उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया गया है। ट्रेन के पायदान पर यात्रा न करें। ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी में पटरी पार न करें। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का प्रयोग करें। बिना कारण के चेनपुलिंग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें