फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: घी तस्करों से मिला ग्वालियर का नकली जीएसटी बिल

विज्ञापन
फोटो20मोहनपुरा में नकली घी के साथ पकड़े गए आरोपी । संवाद - फोटो : आयुष्मान भारत योजना के लिए तुलसीपुर में चयनित निजी अस्पताल।
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस ने सोमवार को घी तस्करों को गिरफ्तार करते हुए ग्वालियर का नकली जीएसटी बिल बरामद किया। जांच में लगभग 9 लाख रुपये कीमत के नकली घी का पता चला है। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस और एसओजी सर्विलांस टीम ने सलेमपुर रोड पर चेकिंग के दौरान मैक्स पिकअप और एक कैंटर गाड़ी में रखे 35 ड्रम और 14 टीन में कुल 7,210 किलो नकली घी पकड़ा था। पुलिस ने नकली घी के साथ गांव हरनामपुर निवासी अवनीश और एटा जिले में थाना कोतवाली सिटी के चिलासनी निवासी अवनीश उर्फ अजीत को गिरफ्तार किया। बरामद घी की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है।
सहायक आयुक्त खाद्य आनंद देव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गंगवार और ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर सैंपल भरने की कार्रवाई की। घी के सैंपल जांच को प्रयोगशाला भेजे गए है। साथ ही जीएसटी विभाग के सीटीओ अमित ने जांच की। जांच में पता चला कि ग्वालियर का जीएसटी बिल नकली है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नकली देसी घी का कारोबार करते थे। पुलिस अब इस बात की गंभीरता से जांच कर रही है कि यह नकली घी कहां से लाया जाता है और कहां-कहां बेचा जाता है?, इसकी पूरी जांच की जा रही है। आरोपियों के पास से मिले नकली जीएसटी बिल के आधार पर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें