फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ढोलना में किशोर की मौत के बाद चला सफाई अभियान

विज्ञापन
फोटो:04 ढोलना गांव में फॉगिंग करते कर्मी । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना में 3 दिन पूर्व बुखार से बालक की मौत के बाद गांव में साफ-सफाई और फॉगिंग कराई गई। पंचायत प्रशासक और सचिव की देखरेख में सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई गई। जगह-जगह जमा कूड़े को एकत्रित कर हटवाया गया। इसके साथ ही मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए गांव में फॉगिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

ढोलना निवासी आनंद (12) की 4 नवंबर को बुखार से मौत हो गई थी। बालक की मौत के बाद गांव में साफ-सफाई को लेकर पंचायत स्तर पर कार्रवाई की गई। सफाई कर्मियों की टीम ने गांव की नालियों में जमा गंदगी को साफ कराया और सार्वजनिक स्थानों पर फैले कूड़े को हटवाया। इसके बाद गांव के विभिन्न हिस्सों में फॉगिंग कराई गई, ताकि मच्छरों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके और संक्रमण फैलने की आशंका को कम किया जा सके। ग्रामीणों से भी अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की गई। पंचायत प्रशासक और सचिव ने लोगों को जलभराव न होने देने और घरों के आसपास पानी जमा न रहने देने के प्रति जागरूक किया।

गांव में सफाई कर्मियों द्वारा नालियों की सफाई और कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। बुखार या अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और समय पर चिकित्सक से परामर्श लें। - सुरजीत सिंह, पंचायत सचिव ढोलना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें