फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चूल्हे से उठी चिंगरी से लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
फोटो45सहावर के गांव बोंदर में झोपड़ी में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सहावर। गांव बोंदर में रविवार की दोपहर झोपड़ी में चूल्हे पर खाना बनाते समय चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर झोपड़ी में मौजूद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव बोंदर निवासी राकेश कुमार के घर के बाहर झोपड़ी बनी है। वह रोज की तरह रविवार दोपहर को अपनी झोपड़ी में चूल्हे पर खाना बना रहे थे। तभी चूल्हे से उठी चिंगारी छप्पर तक पहुंच गई। तेज हवा चलने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब ग्रामीणों ने झोपड़ी से आग की लपटें व धुआं उठता देखा तो मौके की ओर दौड़ पड़े।
झोपड़ी से पहले बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। राकेश कुमार ने बताया कि झोपड़ी में रखे तीन क्विंटल गेहूं, 50 किलो आटा, बर्तन, कपड़े, रजाई और गद्दे समेत अन्य गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें