फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मटर की घटतौली पर किसानों ने मंडी में किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने मोहनपुरा मटर मंडी में मटर की घटतौली के खिलाफ दो घंटे धरना-प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार गरिमा सिंह के समझाने के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। किसानों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा।
विज्ञापन

मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। किसानों ने मटर की घटतौली को लेकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि घटतौली समाप्त कराई जाए। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने कहा कि पूर्व में खाली बारदाना वजन एक किलो काटा जाता था और एक प्रतिशत की कटौती होती थी। अब बारदाना का वजन दो किलो काटा जाता है और तीन प्रतिशत की कटौती होती है। प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीन शर्मा ने कहा कि किसानों के साथ घटतौली व धांधली पर अंकुश नहीं लगा तो मोर्चा हस्ताक्षर अभियान चलाकर आंदोलन को मजबूर होगा। इस दौरान राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, जिला संगठन मंत्री यशवीर सिंह फ़ौजी, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुधीर सागर, तहसील अध्यक्ष पटियाली रविंद्र कुमार, तहसील अध्यक्ष सहावर मलखान सिंह लोधी, डॉ उदयवीर सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें