कासगंज। सीबीएसई की कक्षा 12 अकाउंटेंसी परीक्षा जिले में तीन केंद्रों पर आयोजित की गई। पंजीकृत 263 परीक्षार्थी में से 262 ने अपनी परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। पेपर सरल आने से परीक्षार्थी खुश नजर आए।
जेपी पब्लिक एकेडमी केंद्र में पंजीकृत 50 छात्र सभी उपस्थित रहे। एनआर पब्लिक स्कूल केंद पर सभी 78 छात्रों ने भी परीक्षा में भाग लिया। सेठ एमआर जयपुरिया केंद्र में 135 पंजीकृत छात्रों में से 134 छात्र उपस्थित रहे। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। फाइनेंशियल अकाउंटिंग में पार्टनरशिप अकाउंट्स, पार्टनरशिप रिइ-स्ट्रक्चरिंग और डिक्लेयरिंग, कंपनी अकाउंट्स, शेयर और डिबेंचर का लेखांकन, कंपनी के अंतिम लेखांकन और एनालिटिकल टूल्स जैसे अध्याय अच्छे से पूछे गए।
परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों ने खुशी जाहिर की। हिना कुमारी, खुशबू रानी, प्रतिभा ने कहा कि पेपर अपेक्षाकृत सरल था।