फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: छह माह से टूटा ड्रेन कवर ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत

विज्ञापन
फोटो39सरावल में टूटा पड़ा ड्रेन कबर । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा विकास खंड क्षेत्र के सरावल गांव में करीब छह माह से एक ड्रेन कवर क्षतिग्रस्त पड़ा है। लगभग एक माह पहले इसी क्षतिग्रस्त ड्रेन कवर के कारण हुए एक हादसे में एक युवक की जान जा चुकी है, लेकिन इसे अब तक ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले मोहनपुर रजवाह की पटरी कट गई थी। इससे सरावल गांव में पानी भर गया था। गांव के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा था। पानी की निकासी के लिए नाले पर बने ड्रेन कवर की जेसीबी से सफाई कराई गई थी। इसी दौरान यह ड्रेन कवर क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से यह टूटा हुआ है। यह मार्ग सरावल से नगला कलू होते हुए दहेली खुर्द गांव तक जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व इसी क्षतिग्रस्त ड्रेन कवर के कारण एक हादसा हुआ था। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। गांव के बीरी सिंह, दिनेश, अमर, सुनील, किशनवीर, रामऔतार शाक्य और जगनीश सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से इसे जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है। उनका कहना है कि टूटे हुए ड्रेन कवर से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन



लोगों की बात

ड्रेन कवर टूटे हुए महीनों बीत चुके हैं। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। - दिनेश शाक्य

यह लोगों के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग है। एक व्यक्ति की जान जाने के बाद भी ड्रेन कवर की मरम्मत नहीं होना बेहद चिंतनीय है। विभाग को तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराना चाहिए। -यशपाल

वर्जन
नगला कलू से देहली बुजुर्ग जाने वाले मार्ग का निर्माण विभाग ने कराया है। अगर मार्ग पर बना ड्रेन कवर क्षतिग्रस्त हो गया है तो इसकी टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर इसे ठीक कराया जाएगा। -दिनेश कुमार, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें