फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : उत्तर पुस्तिकाएं आज से वितरित की जाएंगी

विज्ञापन
फोटो02जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई है। सोमवार से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो जाएगा। वितरण के लिए केंद्रों का तहसील स्तर पर शेड्यूल निर्धारित किया है
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा के लिए कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल परीक्षा में कुल 21,717 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 41,865 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज से किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण के लिए तहसीलवार शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है, ताकि समय पर सभी परीक्षा केंद्रों तक सामग्री पहुंचाई जा सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कासगंज तहसील के परीक्षा केंद्रों को 2 फरवरी को उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी।
सहावर तहसील के परीक्षा केंद्रों को 3 फरवरी को, जबकि पटियाली तहसील के केंद्रों को 4 फरवरी को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। शेष बचे विद्यालयों को 5 फरवरी को उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें