फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: यूरिया की किल्लत से किसानों को हो रही दिक्कतें

विज्ञापन
फोटो42सहावर के गांव रंजीतपुर में बैठक करते भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ता। स्रोत:विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक बैठक मंगलवार को गांव रंजीतपुर में आयोजित की गई। इस दौरान किसानों ने जिले में यूरिया की किल्लत के बारे में चर्चा की गई। समस्या का समाधान न होने पर किसानों ने 26 दिसंबर को सहावर तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि जनपद की सहकारी समिति पर किसानों को यूरिया समय पर नहीं मिल रही है। तहसील में दाखिल खारिज के नाम पर लेखपाल किसानों को परेशान कर रहे हैं। निराश्रित गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंंचा रहे है। किसान रात में खेत पर जागकर फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर तहसील सहावर का 26 दिसंबर को घेराव किया जाएग। उनका आरोप है कि भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मियों के खिलाफ तहसील में धरना दिया जाएगा। इस दौरान सुनील कुमार एवं रामनरेश ने भी किसानों को बैठक में संबोधित किया। इस दौरान सत्यपाल सिंह, अमरजीत, विनोद कुमार, रघुराज सिंह, गुड्डू , दशरथ, हकीम, प्रेमपाल सिंह, विनोद कुमार, अवधेश कुमार, रिजवान सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें