फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं

विज्ञापन
फोटो04नगला भजा में भीम कथा का  शुभारंभ करते बसपा नेता जुनैद मियां। संवाद
विज्ञापन
पटियाली। गांव नगला भजा में आंबेडकर के अनुयायियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन दर्शन पर आधारित भीम कथा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा पंडाल जय भीम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता छवि राम ने की। आयोजन का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि बसपा नेता जुनैद मियां ने फीता काटकर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं और प्रतीक चिह्न भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
जुनैद मियां ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों की जो राह दिखाई है, उसी पर चलकर समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और सामाजिक एकता व भाईचारे को और अधिक मजबूत करें।
विज्ञापन


भीम कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने बाबा साहब के दिखाए गए मार्ग पर चलने और शिक्षित व संगठित समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंबेडकर अनुयायियों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बबलू गौतम, मोहम्मद हसन, राम खिलाड़ी, डॉ. राम सारे, डॉ. विजेंद्र, ग्रीस चंद्र दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें