फोटो18कासगंज में रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन । संवाद
- फोटो : family
कासगंज। कानपुर सेंट्रल-कानपुर पुल बायां किनारा के मध्य इंजीनियरिंग कार्य के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक दिए जाने के कारण कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन अब कासगंज से कानपुर अनवरगंज तक चलाई जाएगी। यह व्यवस्था पहली अप्रैल से 14 मई तक लागू रहेगी। वहीं, आगरा फोर्ट-लखनऊ एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर दूसरे रूट से चलाया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार कानपुर पुल बायां किनारा के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 110 पर इंजीनियरिंग कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक का ब्लॉक को लिया। यह कार्य पहली अप्रैल से 14 मई तक किया जाएगा। कार्य के दौरान पहली अप्रैल से 13 मई तक कासगंज-लखनऊ जंक्शन सवारी गाड़ी अब लखनऊ के स्थान पर कानपुर अनवरगंज तक ही चलेगी। यह ट्रेन कानपुर अनवरगंज से लखनऊ जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी। लखनऊ जंक्शन-कासगंज पैसेंजर ट्रेन लखनऊ के बजाय कानपुर अनवरगंज से 2 अप्रैल से 14 मई तक चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ से कानपुर अनवरगंज के बीच निरस्त रहेगी। आगरा फोर्ट से लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। दो अप्रैल से 13 मई तक आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग मथुरा जंक्शन-कासगंज-शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस दो अप्रैल से 13 मई तक अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी।