फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: साइकिलिंग में कासगंज का दबदबा, एथलेटिक्स में फिरोजाबाद अव्वल

विज्ञापन
फोटो 67 कासगंज पुलिस लाइन में खेल प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत करते पुलिस अ​ध
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आगरा जोन की 17वीं अंतरजनपदीय क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 का समापन हुआ। 16 से 18 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में साइकिलिंग के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में विजेता रहा, जबकि एथलेटिक्स के दोनों वर्गों में फिरोजाबाद ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

साइकिलिंग में कासगंज के दीपक कुमार को सर्वश्रेष्ठ पुरुष और हेमलता चाहर को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। एथलेटिक्स में कासगंज के अर्जुन पवार सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट और फिरोजाबाद की गौरी सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट रहीं।
समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना और आपसी सौहार्द की सराहना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान समेत निर्णायक, टीम प्रभारी और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें