शव जैसे ही गांव पहुंचा तो लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। परिजन ने गांव के पास शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। मृतक के रिश्तेदार धीरज और करन का कहना है कि जो लोग उसे जगाकर ले गए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
आगरा के शमसाबाद में फतेहाबाद मार्ग पर गढ़ी तुसिया के पास पीछे से आ रही मैक्स गाड़ी ने कांवड़िया देवेंद्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल देवेंद्र की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजन ने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। डीसीपी ने समझाकर लोगों को शांत कराया। हादसे से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शमसाबाद के ग्राम गढ़ी रामपाल निवासी देवेंद्र सिंह (26) पुत्र अतिबल सिंह रविवार रात करीब 12 बजे देवेंद्र अपने मकान के बाहर 2 साल के बेटे के साथ सो रहे थे, तभी परिवार का मोनू आया और उसे जगाकर कांवड़ लाने के लिए साथ लेकर चला गया। वह अपने बेटे को अकेला सोता छोड़ गया। धिमश्री से शमसाबाद की तरफ आते समय मैक्स ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को दोपहर शव जैसे ही गांव पहुंचा तो लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। परिजन ने गांव के पास शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। मृतक के रिश्तेदार धीरज और करन का कहना है कि जो लोग उसे जगाकर ले गए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। मृतक पर तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह मजदूरी करता था। परिवार से सहारा भी छिन गया। वहीं जाम लगाए जाने की जानकारी होने पर डीसीपी अभिषेक अग्रवाल आसपास के थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। डीसीपी ने बताया कि शमसाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।