फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भाजपा की बैठक में चुनावों में जीत पर जताई खुशी

Wed, 06 May 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 37 - कस्बा सहावर में आयोजित भाजपा की मासिक बैठक में कार्यकर्ता एवं पदा​धिकारी। स्रोत : संव
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की मासिक संगठनात्मक बैठक नदरई गेट स्थित कम्युनिटी हॉल में बुधवार को हुई। इसमें बंगाल, पुदुचेरी और असम चुनावों में पार्टी की जीत पर हर्ष व्यक्त किया गया। इसके साथ प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. केत सिंह वर्मा ने कहा कि इन चुनाव परिणामों ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है। उन्होंने अगले वर्ष होने वाले चुनावों के लिए नगर, सेक्टर और बूथ स्तर तक समितियों को मजबूत करने पर जोर दिया। नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला संयोजक (आईटी सेल) हिमांशु उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को तकनीकी जानकारी दी और सरल एप की उपयोगिता बताई। बैठक में आलोक प्रकाश कुलश्रेष्ठ, अरविंद देव पांडेय, अंकित जैन, प्रवीण जैन, गुरुपाल सिंह, कबीर प्रताप सिंह, हर्ष वर्मा, विकास अवस्थी, शिवेंद्र माहेश्वरी, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।



भाजपा की मासिक समीक्षा बैठक में बताईं नीतियां

सहावर। कस्बे के मैरिज होम में बुधवार को भाजपा की संगठनात्मक मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामचंद्र चौहान उपस्थित रहे।
इस बैठक का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, अभियानों और योजनाओं से अवगत कराना था। उन्हें पार्टी की नीतियों और विचारधारा को बेहतर ढंग से समझने के लिए भारतीय जनता पार्टी की एक पुस्तक भी वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरिभान सिंह शाक्य ने किया। इस अवसर पर कीर्ती भारद्वाज, मनोज, अशोक कुमार, संजीव राजपूत, अभिषेक तोमर, विवेक पाण्डेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें