फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अस्पताल की नब्ज टटोलने पहुंचे संयुक्त निदेशक

विज्ञापन
फोटो 29 -  सहावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों क
विज्ञापन
सहावर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बृहस्पतिवार को संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण अलीगढ़ की ओर से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न कक्षों, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने उन्हें निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. मकसूद आलम सहित स्वास्थ्य केंद्र का चिकित्सकीय एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें