फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: तटबंध निर्माण में अनियमितता,जांंच के निर्देश

Sun, 19 Apr 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 44 - गांव बरौना में की गंगा में कटानरोधी कार्य करते मजदूर। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : Archive
विज्ञापन
कासगंज। पिछले चार वर्षों से गंगा कटान की त्रासदी झेल रहे बरौना गांव के बाशिंदे चिंतित हैं। अब सिंचाई विभाग साढ़े तीन सौ मीटर लंबा तटबंध बना रहा है, लेकिन इस तटबंध का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। शिकायत मिलने पर डीएम प्रणय सिंह ने एसडीएम पटियाली को तटबंध निर्माण के मानकों की जांच के निर्देश दिए हैं।बरौना गांव में गंगा की धारा आबादी क्षेत्र तक कटान की चुकी है। पिछले वर्षों में कच्चे बांध बनाकर कटान को नियंत्रण करने के प्रयास सिंचाई विभाग ने किए, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हुए अभी भी लगातार गंगा कटान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण करीब डेढ़ हजार मीटर लंबे तटबंध निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन केवल 350 मीटर लंबे पत्थर के पक्के बांध के निर्माण को शासन से मंजूरी मिली जिसका निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे बांध का निर्माण न होने से कटान रुकना मुश्किल होगा। काफी समय से लोग सिंचाई विभाग से पक्के बांध के निर्माण की मांग उठा रहे थे। समाजसेवी एवं सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने तटबंध निर्माण में मानकों का पालन न करने का मुद्दा उठाते हुए शिकायतें की हैं। वहीं , ग्रामीण रामू, अशोक, दिनेश, पप्पू ने बताया कि केवल 350 मीटर में पक्का बांध बन रहा है। उसमें नीचे लगाई जा रहीं बालू की बोरियां जाल में नहीं फंसाई जा रहीं। सीधे बालू की बोरियों पर पत्थर डाले जा रहे हैं। शिकायतों पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह का कहना है कि बरौना पर तटबंध के निर्माण में अनियमितता की जांच कराई जाएगी। जांच में कमी मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

फोटो 44 - गांव बरौना में की गंगा में कटानरोधी कार्य करते मजदूर। स्रोत : ग्रामीण- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें