फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला सघन अभियान, 46 वाहनों के चालान

Tue, 07 Jul 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ''मिशन सेफ फ्यूचर'' अभियान के तहत परिवहन विभाग ने सोमवार को सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 46 वाहनों के चालान किए गए और उन पर कुल 72 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के तहत बिना परमिट के विद्यालय में संचालित हो रही दो निजी ईको कारों को पकड़ा गया, जिनमें से एक वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत एआरटीओ आरपी मिश्र ने कासगंज-सोरोंजी मार्ग, नदरई हजारा नहर मार्ग और बाईपास पर वाहनों की कड़ाई से जांच की। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी), वैध बीमा और अन्य सुरक्षा मानकों को परखा गया। इस दौरान टीम को दो ऐसी निजी ईको कारें मिलीं, जो बिना वैध कमर्शियल या स्कूल परमिट के नियमों के विरुद्ध बच्चों को विद्यालय लाने-ले जाने का काम कर रही थीं। ये दोनों वाहन संबंधित विद्यालय के नाम पर पंजीकृत भी नहीं थे। नियमों की गंभीर अनदेखी पर विभाग ने एक ईको कार को सीज कर दिया, जबकि दूसरी कार का चालान काटा गया।
इसके अलावा चेकिंग के दौरान कई निजी वाहनों में अनिवार्य हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी नंबर प्लेट) गायब मिली, कुछ वाहनों का बीमा समाप्त हो चुका था और कई चालक बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते पकड़े गए। इन सभी यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने कुल 46 वाहनों के चालान जारी कर 72 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। एआरटीओ ने वाहन स्वामियों को चेतावनी दी है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें