फोटो31पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को संबोधित करते एसपी ओम प्रकाश सिंह। स्रोत: पुलिस मीडिया
कासगंज। पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में रविवार को आरक्षियों का सैनिक सम्मेलन और राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों पर कार्रवाई और माफियाओं को चिह्नित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्त और पैदल गश्त को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। वांछितों व वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। जन सुनवाई नियमित करने और शिकायतों को त्वरित निस्तारित करने के भी निर्देश दिए। शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए भी निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए गए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, सीओ शाहिदा नसरीन, सीओ आंचल चौहान सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।