फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची हत्याकांड: परिजन से मिले एडीजी, दिया कार्रवाई का भरोसा

Sun, 21 Jun 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो51गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची की हत्या के बारे में जानकारी करने पहुंचे - फोटो : उत्तर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची की हत्या के मामले में एडीजी जोन आगरा एसके भगत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आरोपियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। एडीजी जोन एसके भगत शनिवार की देर शाम गांव में पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत करते हुए घटना की जानकारी ली एवं साथ में पहुंचे पुलिस अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। 6 जून को 4 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या हुई थी। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरोपियों को चिह्नित करके गिरफ्तार करें। एडीजी ने बताया कि 6 पुलिस टीमें गठित की गई हैं। कई संदिग्धों से अब तक पूछताछ की गई है और संदिग्धों के डीएनए सैंपल लिए गए हैं। डीएन सैंपल का घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों व अन्य नमूनों से मिलान कराया जाएगा। इस दौरान एसपी ओपी सिंह, एएसपी सुशील कुमार, सीओ अमित कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें