फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दर्दनाक हादसा...घर के बाहर खेल रहे मासूम पर गिरी दीवार, चार साल के बच्चे की माैत; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 14 Dec 2025 12:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक मासूम की दर्दनाक माैत हो गई। मासूम घर के बाहर खेल रहा था। तभी दीवार उसके ऊपर गिर गई। मलबे में दबकर गंभीर घायल मासूम से इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फाेटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के सहावर रोड पर स्थित सुजावलपुर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। अपने घर के दरवाजे पर बच्चों के साथ खेल रहे चार वर्षीय मासूम के ऊपर अचानक से दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। 
विज्ञापन


गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के सहावर रोड पर स्थित सुजावलपुर गांव में शनिवार की शाम लगभग 7:30 बजे मोहम्मद जमीर का चार वर्षीय मासूम बेटा सिफहान अपने घर के बाहर दरवाजे पर बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी दरवाजे के बाहर खड़ी दीवार अचानक से मासूम सिफहान के ऊपर गिर गई। 

सिफहान दीवार के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मासूम की चीख पुकार सुनकर परिजनों ने उसे दीवार के मलबे से बाहर निकाला। इलाज के लिए आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता मोहम्मद जमीर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनके तीन बेटे थे, जिसमें 10 वर्षीय हैदर, सात वर्षीय अजहर और चार वर्षीय मृतक सिफहान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें