कासगंज। श्रीमती शारदा देवी जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में टीबी संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने छात्राओं को टीबी से बचाव और जांच की आवश्यकता की जानकारी दी।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. उत्कर्ष यादव ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को तीन सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहती है, खांसी में खून आता है, वजन लगातार घट रहा है, भूख नहीं लगती, सुबह-शाम बुखार आता है या शरीर में गांठें बनती हैं, तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। इलाज में लापरवाही न बरतें। इस अवसर पर टीबी विभाग के कर्मचारी अनिल कुमार, राजीव पचौरी, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।