फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जनसेवा केंद्र पर ई-रेल टिकटों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो08कासगंज आरपीएफ की हिरासत में आरोपी। स्रोत:आरपीएफ
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे टिकटों के नाम पर आम लोगों से मनमाना पैसा वसूलने वाले कालाबाजारियों पर रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ा प्रहार किया है। ऑपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ और क्राइम इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात को सिढ़पुरा के एटा रोड स्थित 'सुमित जनसेवा केंद्र' पर छापेमारी कर अवैध ई-टिकट कारोबार का पर्दाफाश किया है। मौके से 1,67,201 रुपये की कीमत के 89 ई-टिकट बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीना ने बताया कि बरामद टिकटों 84 इस्तेमाल हो चुके पुराने टिकट थे जबकि पांच को इस्तेमाल कर यात्रा की जानी है। दुकान पर मौजूद सुमित गुप्ता और उसका भाई शुंभव्रत गुप्ता छह पर्सनल आईआरसीटीसी यूजर आईडी का इस्तेमाल कर व्यावसायिक रूप से रेल टिकट बुक कर रहे थे। वे ग्राहकों से हर टिकट पर 250 से 500 रुपये तक अतिरिक्त कमीशन वसूलते थे।
सुमित गुप्ता को मौके से पकड़ा गया, जबकि उसका भाई भागने में सफल रहा। दोनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। सुमित गुप्ता को बीएनएस की धारा के तहत नोटिस जारी किया गया है और शुंभव्रत गुप्ता की तलाश जारी है।
विज्ञापन

आरपीएफ ने आम जनता से अपील की है कि वे टिकट केवल अधिकृत माध्यमों से ही बुक कराएं। किसी भी तरह की टिकट दलाली या कालाबाजारी की शिकायत तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दर्ज कराएं।

आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट थे पहले
दोनों पहले आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट थे, लेकिन 31 मार्च 2026 को उनकी एजेंसी खत्म हो गई थी। इसके बावजूद वे अवैध तरीके से यह धंधा चला रहे थे। छापेमारी के दौरान आरपीएफ ने एक लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें