फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी आफत: कासगंज में मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबे वाहन समेत घरेलू सामान; दहशत में आए आसपास के लोग

Sun, 27 Sep 2026 12:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में लगातार बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। बारिश के दाैरान एक मकान की दीवार गिर पड़ी। मलबे में वाहन और घरेलू सामान दब गया। वहीं घटना से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। 
विज्ञापन
कासगंज में बारिश से गिरी मकान की दीवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी में दो दिन से निरंतर हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल है। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे और जर्जर मकानों पर खतरा बढ़ गया है। ग्राम बसूपुरा में देर रात बारिश के दौरान एक मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। यह मकान पूरन पुत्र मूलचंद का है। देर रात अचानक दीवार गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दीवार के गिरने से मलबा पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद और सचिन के घर की ओर भी जा गिरा, जिससे उनके यहां भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


मकान की दीवार के मलबे में घर में रखा जरूरी सामान दब गया।  मलबे के नीचे एक मोटरसाइकिल, साइकिल और अन्य घरेलू सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के कारण मलबा हटाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस समय दीवार गिरी, उस समय मकान के आसपास कोई मौजूद नहीं था।  पहले इसी स्थान पर पशु बांधे जाते थे, लेकिन लगातार बारिश को देखते हुए पशुपालकों ने पशुओं को पहले ही दूसरी जगह बांध दिया था। इस वजह से दीवार गिरने के दौरान किसी व्यक्ति या पशु के उसकी चपेट में आने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें