फोटो64 ढोलना -गढ़ी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टूटा विद्युत पोल । संवाद
ढोलना। क्षेत्र के ढोलना-गढ़ी मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर से विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। जबकि ट्रॉली ट्रैक्टर से अलग होकर बीच सड़क पर खड़ी हो गई।
पोल टूटने के साथ हाईटेंशन लाइन के तार भी सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति नहीं था। तारों के सड़क पर फैलने से राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी गई। इससे कुछ देर के लिए मार्ग बाधित हो गया। सूचना पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पोल व तार हटवाए। इसके बाद मार्ग सुचारू हो गया।
वर्जन
पेड़ों की टहनियां काटने के कारण शटडाउन चल रहा था। सूचना मिलते ही टीम भेजकर पोल हटवा दिया गया। महेश चंद्र, जेई