फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मातृत्व वंदना योजना में लापरवाही पर 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका

Sat, 18 Jul 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। मातृत्व वंदना योजना में लापरवाही बरतने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बाल विकास विभाग ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया गया। वहीं नियमित रूप से केंद्रों का संचालन नहीं करने वाली कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना कार्यालय में आयोजित बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सचिन कुमार ने पोषण ट्रैकर, मातृत्व वंदना योजना समेत अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जांच में सुची पाठक, लता पाठक, सुषमा, मंजू और रीता के पोषण ट्रैकर पर लगातार शून्य प्रगति मिली। इसके अलावा मातृत्व वंदना योजना में भी इनके स्तर से कोई संतोषजनक कार्य नहीं किया गया। इस पर सीडीपीओ ने कार्रवाई करते हुए मानदेय रोकने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान निरीक्षण कर बंद मिले केंद्रों की कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में धीमी प्रगति पर सुपरवाइजर मीना को चेतावनी दी गई। वहीं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजुद्दीन को योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कनिष्ठ सहायक निखिल शर्मा को भी कार्य में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सीडीपीओ ने बताया कि मातृत्व वंदना योजना के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को लाभ पहुंचाने के साथ बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पात्र लाभार्थियों के आवेदन जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें