फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गोवंशों के झुंड ने बाइक सवार अधिवक्ता को कुचला, अलीगढ़ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में गोवंशों के एक बेकाबू झुंड ने बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार अधिवक्ता को रौंद दिया। इससे वह घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर अधिवक्ता को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पटियाली के गांव नगला काली निवासी सुरेंद्र सिंह (30) पुत्र कालीचरण सिंह अधिवक्ता है। वह बृहस्पतिवार को बाइक से थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नरदोली अपने वादकारियों से मिलने गए थे। रात करीब 8 बजे जब वह वापस लौट रहे थे, तभी गांव विजय नगला के पास झाड़ियों से अचानक गोवंशों का एक बेकाबू झुंड भागता हुआ सड़क पर आ गया।
इससे उनकी बाइक गोवंशों से टकराकर सड़क पर गिर पड़ी और बेकाबू गोवंश अधिवक्ता को कुचलते हुए निकलने लगे। अधिवक्ता ने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह जमीन से उठ नहीं सके और गोवंशों उन्हें पैरों तले रौंदते चले गए।
विज्ञापन

झुंड के गुजरने के बाद वहां से निकल रहे अन्य राहगीरों ने घायल अधिवक्ता की मदद की और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायल अधिवक्ता के बड़े भाई संजीव ने बताया कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया जा रहा है।

-
पांच दिन पहले भी गोवंश से टकराकर युवक की हुई थी मौत
पटियाली। गांव विजय नगला के पास बीते रविवार को गांव नरदोली निवासी राज कुमार (26) की बाइक गोवंशों से टकरा गई थी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए थे। क्षेत्र में गोवंशों के चलते लगातार हो रहे हादसों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही सैकड़ों की संख्या में गोवंश सड़कों पर झुंड बनाकर बैठ जाते हैं। अचानक बेकाबू होकर दौड़ने लगते हैं, जिससे बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से क्षेत्र में घूम रहे गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें