फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पीएचसी में पानी भरने से स्वास्थ्य सेवाएं रहीं बाधित

विज्ञापन
फोटो 52 - सिढ़पुरा सीएचसी में बारिश के बाद भरा पानी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
सिढ़पुरा। लगातार बारिश से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलभराव की चपेट में आ गया। परिसर के साथ ही ओपीडी, स्टोर समेत कई कक्षों में पानी भरने से इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई। संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रसव और गंभीर मरीजों को अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बारिश का पानी भरने से मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भवन के प्रांगण में कई जगह जलभराव है, जबकि कुछ कक्षों में भी पानी पहुंच गया।
विज्ञापन

इसके चलते रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला भी आयोजित नहीं हो सका।
जलभराव के कारण परिसर में सांप भी दिखाई दिए हैं। मुख्य द्वार पर पेड़ गिरने सें भी बाधा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें