फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो घायल

Fri, 26 Jun 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
मृतक राजेश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सहावर। गांव फरौली के पास शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दो बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। इनमें से एक घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


कस्बा के गांव नगला लोधी निवासी राजेश (25) पुत्र जगन्नाथ, पत्नी कमला और हसमुख (15) पुत्र हरपाल के साथ शुक्रवार की रात बाइक से अमांपुर के ताली नगला गांव से दावत खाकर सहावर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान फरौली गांव के पास सामने से आ रहे गांव सेती निवासी प्रशांत (28) पुत्र विजय की बाइक से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने राजेश और प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल हसमुख की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कमला को मामूली चोटें आईं हैं। सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिजन में कोहराम मच गया। सीओ सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक राजेश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें