कासगंज। सिढ़पुरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में रविवार दोपहर से बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों ने बताया कि सेक्शन पोल का फ्यूज उड़ जाने के कारण विद्युत सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई।सिढ़पुरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सेक्शन पोल का फ्यूज रविवार की दोपहर में उड़ गया। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित आधा दर्जन से अधिक गांव की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ को दी, लेकिन एसएसओ ने लाइनमैन उपलब्ध न होने का हवाला देते हुए फ्यूज बदलने में असमर्थता जता दी। सोमवार की सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। फ्यूज उड़ने से विचोला, नगला भूड़, किलोनी, रनुआ नगला, विनामऊ और रजमऊ सहित अन्य गांवों में आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों ने विद्युत निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताई। तुरंत विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। सोमवार की देर शाम तक बिजली नहीं आ सकी। जेई डीके मिश्रा ने बताया कि फ्यूज उड़ने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसे बहाल कराने के निर्देश दिए हैं।