फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हरियाली का लक्ष्य तय, 22.70 लाख पाैधों से संवरेगा जिला

विज्ञापन
फोटो13कासगंज का वन विभाग कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। शासन ने वर्ष 2026-27 के लिए जिले में पौधरोपण का लक्ष्य जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 22.70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में कम है।
विज्ञापन

हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए सभी विभागों को बड़े पैमाने पर पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जुलाई माह से पौधरोपण अभियान शुरू होगा। शासन ने इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। वन विभाग को 6.23 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। अन्य विभागों को 16.47 लाख पौधे लगाने होंगे। पिछले वर्ष वन विभाग का लक्ष्य 5.96 लाख पौधरोपण का था। वहीं अन्य विभागों के लिए 19.09 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य था।
लक्ष्य और प्रजातियां

इस वर्ष वन विभाग के लक्ष्य में 27 हजार पौधों की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अन्य विभागों को पिछले वर्ष की तुलना में 2.62 लाख कम पौधे लगाने होंगे। निर्धारित लक्ष्य में जामुन, शीशम, नींबू, पाखड़, आम, नीम, अर्जुन और अशोक जैसी प्रजातियां शामिल हैं। सभी रोपित पौधों की जियो टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन:
शासन से जिले को पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस वर्ष जुलाई माह में वन विभाग की ओर से 6.23 लाख और अन्य विभागों की ओर से 16.47 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसे हर हाल में पूरा कराया जाएगा। - संजीव कुमार, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें