फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ग्राम पंचायत सचिवों ने जमा किए डीएससी डोंगल

Mon, 15 Dec 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो22सहावर में खंड विकास अ​धिकारी को डोंगल सौंपते पंचायत सचिव ।स्रोत:विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सहावर। विकास खंड में सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवों ने डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) डोंगल जमा किए। सचिवों ने खंड विकास कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर चलाए जा रहे सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन के तहत सचिवों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। ग्राम सचिवों ने खंड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि वे ऑनलाइन उपस्थिति और मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्य सौंपे जाने का लगातार विरोध कर रहे हैं। पहली दिसंबर को भेजे गए पूर्व ज्ञापन के बावजूद उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है। मांगों के पूरा न होने से आक्रोशित सचिवों ने विरोध स्वरूप अपने-अपने डीएससी डोंगल सामूहिक रूप से जमा कर दिए। सचिवों ने आग्रह किया कि आंदोलन जारी रहने तक संबंधित डोंगल कार्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएं। साथ ही उनकी मांगों के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए न्यायोचित कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया जाए। ग्राम सचिवों ने स्पष्ट किया कि उनका यह आंदोलन शांतिपूर्ण है और जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह जारी रहेगा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि ग्राम पंचायतों से जुड़े मूल कार्य प्रभावित न हों, लेकिन अतिरिक्त कार्यभार को लेकर उनका विरोध यथावत रहेगा। इस दौरान आर डी यादव, पंकज कुमार, एविन सिंह, कविता चौहान, मधुबाला शर्मा, राजीव कुलश्रेष्ठ ,अनिल कुमार वर्मा और अनिल कुमार समेत अन्य सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें