फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गल्ला मंडी के श्रमिकों की हड़ताल खत्म, बढ़ाई गई मजदूरी

विज्ञापन
फोटो 44- मंडी सचिव कार्यालय पर वार्ता के दौरान मौजूद कारोबारी व श्रमिक संघ के लोग। स्रोत संवाद
विज्ञापन
कासगंज। गल्ला मंडी में मजदूरी बढ़ाने की मांग करते हुए श्रमिक कई दिनों से हड़ताल पर रहकर धरना दे रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम मंडी सचिव के द्वारा कराई वार्ता में गल्ला कारोबारियों और श्रमिकों के बीच हुई वार्ता में मजदूरी बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद हड़ताल खत्म हो गई। आज शुक्रवार से मंडी में श्रमिक कामकाज शुरू करेंगे। अब मजदूरों को 22.50 रुपये प्रति क्विंटल मजदूरी मिलेगी। मंडी सचिव सुमन भारती के कार्यालय में वार्ता हुई।
दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी गई। बाद में मंडी सचिव ने दोनों पक्षों से नरम रुख अपनाने की अपील की। इसके पश्चात दोनों पक्षों के बीच वार्ता में मजदूरी बढ़ाने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान कोठीवाल कमेटी से अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, आढ़तिया कमेटी से अध्यक्ष गोपाल सोलंकी, अमन गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजीव मालू, विनय माहेश्वरी, केशव गुप्ता, चिराग गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। वहीं श्रमिक संघ से नीरज कुमार बालिस्टर, विनोद कुमार सहित अन्य श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें