फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आत्मरक्षा के गुर सीखकर मजबूत बनीं छात्राएं

Wed, 11 Feb 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो01पंडित दीनदयाल मॉडल इंटर कॉलेज टिंबरपुर में आयोजित अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में आत्म र
विज्ञापन
कासगंज। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टिंबरपुर सोरोंजी में मंगलवार को छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और आत्मविश्वासी बनाना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रशिक्षक इशरत ने जूडो-कराटे के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि विपरीत परिस्थिति में सुरक्षा कैसे की जाए। छात्राओं ने प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को सेल्फ-डिफेंस स्टांस, हाथ छुड़ाने की तकनीक, कलाई पकड़ से बचाव, धक्का देने व गिराने की बेसिक जूडो तकनीक, कराटे पंच और किक, आत्मरक्षा के लिए संतुलन बनाए रखने, तथा आपात स्थिति में शोर मचाने और सुरक्षित स्थान तक पहुंचने के तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि आज के समय में बालिकाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने अमर उजाला अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया। कार्यक्रम में ईशान रावत, विवेक शंकर, प्रेमवती, अशर्फीलाल, शैलेश कुमार, देव सिंह, निखलेश, विशेष कुमार, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।



इनको मिला पुरस्कार
कार्यक्रम में छात्राओं से प्रश्न पूछे गए। छात्रा आकांक्षा गौतम, तुलसी, काजल गौतम, मानसी, नीतू, रश्मि ने सही जवाब दिए। इनको पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें