फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गैस की किल्लत ने बढ़ाई इंडक्शन चूल्हों की मांग

Sat, 14 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो11कासगंज में दुकान पर बिक्री के लिए रखे इंडक्शन ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर से एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। स्थानीय बाजारों में भी इसका असर दिखने लगा है। गैस सिलिंडर मिलने में हो रही देरी के कारण लोग रसोई की व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक साधनों की ओर रुख कर रहे हैं।ऐसे में इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है और इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की बिक्री में तेजी देखी जा रही है।गैस सिलिंडर की आपूर्ति समय पर हो जाती थी, वहीं अब सप्लाई में दो से तीन दिन तक की देरी हो रही है। इसके साथ ही गैस बुकिंग का अंतराल भी बढ़ गया है। पहले जहां सिलिंडर की बुकिंग करीब 15 दिन में हो जाती थी, वहीं अब यह अवधि बढ़कर लगभग 25 दिन तक पहुंच गई है। ऐसे में रसोई की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग वैकल्पिक व्यवस्था करने को मजबूर हो रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में इन दिनों इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पहले जहां इनकी खरीद सीमित थी, वहीं अब बड़ी संख्या में लोग इन्हें गैस के विकल्प के रूप में खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन चूल्हों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई है। यदि गैस की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में इनकी मांग और अधिक बढ़ सकती है। उपभोक्ताओं का भी कहना है कि गैस सिलेंडर मिलने में देरी और संभावित किल्लत की आशंका को देखते हुए इंडक्शन चूल्हा उपयोगी विकल्प साबित हो रहा है। इससे जरूरत पड़ने पर बिजली के माध्यम से आसानी से खाना बनाया जा सकता है और रसोई का काम प्रभावित नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें