फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: महीनों से नहीं उठाया गया सड़क किनारे पड़ा कूड़ा

विज्ञापन
फोटो33कासगंज की रामवली कॉलोनी में सड़क किनारे व नाले में बिखरा पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन भले ही तमाम प्रयास कर रही हो लेकिन आवास विकास कॉलोनी और रामवली कॉलोनी में फैली गंदगी इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। आवासीय कॉलोनियों में जगह-जगह बिखरा कूड़ा और उससे उठने वाली दुर्गंध स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-1 और सेक्टर-3 में सड़क किनारे लोग बेखौफ कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे वहां गंदगी का ढेर लग गया है। वहीं, रामवली कॉलोनी में आरपीएफ बैरक के पास सड़क किनारे काफी समय से कचरा फैला हुआ है।
रामवली की शांति देवी ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले छह महीने से सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है जिससे निवासियों में गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां नगर पालिका शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बताने के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ प्रमुख कॉलोनियों में पसरी यह गंदगी व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर रही है।
परेशान नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इन कॉलोनियों में नियमित रूप से सफाई कराई जाए और सड़क किनारे पड़े कूड़े को तत्काल उठवाया जाए ताकि उन्हें इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके।

क्या बोले लोग
-छह माह से कॉलोनी के पास सड़क किनारे गंदगी का ढेर है। सफाईकर्मी भी कूड़ा नहीं उठाने आते हैं। सड़क किनारे पड़े कूड़े का उठवाया जाए। -दिनेश कुमार, निवासी रामवली कॉलोनी
-सफाईकर्मी घरों से कूड़ा उठाने के लिए नहीं आते हैं। गलियों में साफ-सफाई भी नहीं होती है। कूड़े के ढेर को हटवाया जाए। - ब्रजेश कुमार, निवासी रामवली कॉलोनी
-सड़क किनारे पर कूड़ा पड़ा रहता हैं। सफाईकर्मी 4-5 दिन में सफाई करने आते है। कॉलोनी में नियमित सफाई कराकर कूड़ा उठाया जाए। - विमलेश निवासी आवास विकास कॉलोनी

वर्जन
शहर में नियमित सफाई कराई जा रही है। कर्मी डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करते हैं। जिन स्थानों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है इसके लिए टोल फ्री नंबर 1533 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या फिर नगर पालिका कार्यालय में भी लोग अपनी शिकायत दर्ज कराएं। -विवेक त्रिपाठी ,ईओ नगर पालिका परिषद कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें