कासगंज। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत थाना ढोलना में दर्ज मामले के आरोपी मदनलाल उर्फ मदन को दोषसिद्ध करार दिया गया। न्यायालय ने उसे पांच वर्ष के साधारण कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर सात दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, थाना ढोलना में वर्ष 2016 में मुकदमा संख्या 198/16 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत ग्राम मुबारिकपुर निवासी मदनलाल उर्फ मदन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले की सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय प्रथम गैंगस्टर एक्ट की न्यायाधीश जेबा मजीद ने आरोपी को दोषसिद्ध करार देते हुए सजा सुनाई।