फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गंगा के जलस्तर में 9 सेंटीमीटर की वृद्धि, बैराजों से प्रवाह बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंगा के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच फिर से गंगा के जलस्तर में आंशिक वृद्धि होने लगी है। पिछले 24 घंटों में गंगा का जलस्तर 9 सेंटीमीटर बढ़ गया। वहीं बैराजों से प्रवाह में वृद्धि हुई है। बढ़ते जलस्तर को लेकर सिंचाई विभाग अलर्ट पर है।
विज्ञापन

गंगा की बाढ़ से प्रभावित गांव के लोग फिर से चिंतित होने लगे हैं। पिछले पांच दिनों में गंगा के जलस्तर में कमी रहने से राहत लौटने के आसार थे।
मंगलवार सुबह हरिद्वार से सोमवार के मुकाबले करीब 15 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह बढ़ गया। वहीं बिजनौर से करीब 11 हजार क्यूसेक प्रवाह बढ़ा तो नरौरा से करीब 6 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह बढ़ गया।
पानी का प्रवाह बढ़ने का असर कछला ब्रिज पर भी आ गया। कछला ब्रिज पर 9 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। जलस्तर में उतार चढ़ाव के कारण कटान का खतरा भी बढ़ रहा है। कटान और फिर से पानी बढ़ने की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन

म्यांसुर के विमल राघव ने बताया कि पिछले 4 दिनों में शहवाजपुर पर गंगा का जलस्तर 2-3 मीटर पीछे लौट गया था। अब फिर से जलस्तर बढ़ने से पानी फिर से आ सकता है। वहीं नगला जयकिशन के उर्वेश ने भी फिर से पानी बढ़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें