सोरोंजी। तीर्थनगरी के पंचकोसी परिक्रमा के 16 किलोमीटर मार्ग पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर समाजसेवियों ने परिक्रमार्थियों की सेवा के लिए स्टाॅल लगाए। इन स्टॉलों में पकौड़ों, दूध, चाय, फल, जल, दवा और मिष्ठान का वितरण किया गया।भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने मार्ग में चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इसमें डॉ. शैलेंद्र सिंह यदुवंशी, डॉ. एनडी मौर्य, डॉ. छोटेलाल निराला, डॉ. सूरजपाल सिंह आर्य, डॉ. उमेश प्रताप, डॉ. जोगेंद्र सिंह, प्रेम सिंह आर्य, अनामिका आदि मौजूद रहे। प्रेमजी की बगीची ममता भवन में भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। वहीं परिक्रमा मार्ग में विश्व हिंदू परिषद ने चाय वितरित की। ब्राह्मण कल्याण सभा की ओर से सहायता शिविर आयोजित किया गया। वहीं कलावती नर्सिंग मेडिकल कॉलेज की ओर से भी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।