फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बिना बुलाए ही काउंसिलिंग के लिए पहुंचीं चार महिलाएं

Fri, 13 Mar 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के बीच ठग भी सक्रिय हो गए हैं। नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं को गुमराह किए जाने के मामले सामने आने लगे हैं। हालात यह हैं कि कुछ महिलाएं बिना आधिकारिक सूचना के ही काउंसलिंग प्रक्रिया में पहुंच रही हैं। सहावर विकास खंड की भर्ती प्रक्रिया के दौरान चार ऐसी महिलाएं पहुंचीं। बाद में पता चल रहा है कि उनका नाम मेरिट सूची में शामिल ही नहीं है।जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के कुल 972 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए पहले महिलाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। आवेदन पत्रों की जांच के बाद मेरिट सूची तैयार की गई है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पद के लिए मेरिट में शामिल तीन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जा रहा है, जिसके बाद अंतिम चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी मिलते ही कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए और नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं को भ्रमित करने लगे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग रुपये लेकर नौकरी दिलाने का झांसा दे रहे हैं।सबसे पहले सहावर विकास खंड की भर्ती प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू की गई। काउंसलिंग के दौरान चार महिलाएं ऐसी भी पहुंचीं, जिनका नाम मेरिट सूची में शामिल नहीं था। जब सूची में उनका नाम नहीं मिला तो उनसे जानकारी ली गई। इस पर उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने रुपये लेकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसी तरह शुक्रवार को भी तीन महिलाएं ऐसी सामने आईं, जिनका नाम सूची में नहीं था।जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर की जा रही है। एक पद के लिए तीन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जा रहा है और इसके बाद चयन किया जाएगा। महिलाएं किसी भी प्रकार की अफवाह या झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो इसकी जानकारी तुरंत विभाग या प्रशासन को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती से संबंधित सभी सूचनाएं केवल आधिकारिक माध्यमों से ही जारी की जाएंगी, इसलिए किसी भी अनधिकृत व्यक्ति की बातों पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें