फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खेतों में काम करते समय किशोरी समेत चार को सांप ने डसा

विज्ञापन
फोटो 13 - जिला अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित बालक का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को खेतों पर काम करते समय किशोरी सहित चार लोगों को सांप ने डस लिया। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

सोरोंजी क्षेत्र के नगरिया नगला पलटू निवासी विजयलक्ष्मी (15) पुत्री नरेश को मंगलवार सुबह 7 बजे खेत में मक्का तोड़ते हुए कमर में और सहावर के दिहारी मिहारी निवासी मिनीषा (19) पुत्री रक्षपाल को मंगलवार दोपहर 12 बजे धान निकालते समय अंगुली में डस लिया।
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के भुड़िया गांव निवासी आर्यन (10) पुत्र कैलाश को बाजरा काटते समय हाथ में और अमांपुर के पीरी मुकबरकपुर गांव निवासी सर्वेश कुमारी (50) पत्नी हाकिम सिंह मंगलवार सुबह 8 बजे दरवाजे की कुंडी खोलते समय सांप ने हाथ में डस लिया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने कहा कि सांप के डसने के बाद पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र अस्पताल में भर्ती कराएं। इससे उसकी जान बचाई जा सके। झाड़ फूंक व बायगीर के चक्कर में न पड़ें।

फोटो 13 - जिला अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित बालक का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : संवाद

फोटो 13 - जिला अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित बालक का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें