फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दावत खाने गए युवक पर चार लोगों ने किया हमला, चाकू से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र में दावत से लौट रहे एक युवक पर चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गंजडुंडवारा निवासी सैदेव (18) ने पटियाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह दो नवंबर को अपने दोस्त जगवीर के साथ बाइक से पटियाली क्षेत्र के गांव ककराला में दावत खाने गया था। आरोप है कि दावत में उसके दोस्त का ककराला गांव के ही आरोपी नीलू, संजय मिश्रा, प्रांशू मिश्रा और अक्की उर्फ अभिषेक से किसी बात पर विवाद हो गया।
रात करीब आठ बजे जब वह साथी के साथ वापस लौट रहा था, तभी दरियावगंज रेलवे फाटक के पास चारों आरोपियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पटियाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें