फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बारहसैनी मंदिर के जीर्णोद्धार का किया नींव पूजन

Fri, 05 Dec 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो37सहावर में बारहसैनी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं निर्माण के लिए नींव पूजन करते समाज बंधु । स
विज्ञापन
सहावर। कस्बा में बड़ा बाजार स्थित वार्ष्णेय समाज द्वारा श्रीराधा कृष्ण बारहसैनी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं निर्माण के लिए नींव पूजन किया गया। आचार्य पंडित अबनेश मिश्रा ने पूजा संपन्न कराई। समाजसेवी डॉ. श्रीकांत ने यजमान के रूप में नींव में ईंट रखी। विधिविधान से पूजन किया गया।
विज्ञापन

वार्ष्णेय समाज के समाजसेवी बाबूराम ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण लगभग 110 वर्ष पूर्व किया गया था। वर्तमान में इसकी स्थिति जर्जर हो चुकी है। जिससे यहां कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती थी। मंदिर का जीर्णोद्धार कराने के साथ ही भव्य भवन का निर्माण कराया जाएगा।
इस दौरान मुकेश वार्ष्णेय, निरंजन लाल वार्ष्णेय, रामबाबू वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, सतीश वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, सरवन वार्ष्णेय , बॉबी वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें