फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर पथराव, वन रक्षक घायल

विज्ञापन
फोटो 23 कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती घायल वन रक्षक आकाश।स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के अंतर्गत कासगंज-मारहरा संपर्क मार्ग पर सरकारी पेड़ काटे जाने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर बुधवार को अचानक पथराव कर दिया गया। इस हमले में एक वन रक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मामले में उपक्षेत्रीय वनाधिकारी ने दो नामजद और पांच-छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ ढोलना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उपक्षेत्रीय वनाधिकारी राहुल चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे उन्हें जंगल में सरकारी पेड़ों के अवैध कटान की सूचना मिली थी। वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक टायर फैक्ट्री के अंदर लकड़ी से लदी हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। जब वन टीम ने वहां मौजूद लोगों से इस लकड़ी के बारे में पूछताछ शुरू की, तो आरोपियों ने अचानक टीम पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

अचानक हुए इस हमले से मौके पर भगदड़ मच गई और पत्थर लगने से वन रक्षक आकाश कुमार घायल हो गए। अधिकारियों को सूचना देने के बाद वन विभाग की और टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। विभाग के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी की।
मौके से ढोलना के नगला पट्टी निवासी टिंकू और ओम सिंह को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, पांच से छह अज्ञात आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस भागे आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें