फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप : एक ही चिता पर हुआ दंपती व बेटे का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
फोटो53कादरगंज गंगाघाट पर एक ही चिता पर चलते सोमवीर,अमिता व मासूम ​शिवा का अंतिम संस्कार। संवा
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में रविवार की शाम कादरगंज पुल पर हुए सड़क हादसे में दंपती व उनके मासूम बेटे की मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह गांव रम्पुरा में पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचे तो चीत्कार मच गई। मंजर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। दोपहर में कादरगंज गंगा घाट पर एक ही चिता पर तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे दिन गांव में गमगीन माहौल रहा।
विज्ञापन

पटियाली-बदायूं हाईवे मार्ग पर रविवार की शाम कादरगंज गंगा पुल पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को रौंद दिया था। हादसे में पटियाली के गांव रम्पुरा निवासी सोमवीर (30), उनकी पत्नी अमिता (27) और मासूम बेटे शिवा उम्र डेढ़ वर्ष की मौके पर मौत हो गई थी। तीनों बाइक पर सवार होकर अमिता की ननिहाल जिला बदायूं के गांव रजलामऊ में शादी समारोह में शामिल होकर गांव लौट रहे थे।
सोमवार की सुबह तड़के चार बजे तीनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन शवों को गांव रम्पुरा लेकर पहुंचे। गमगीन माहौल में कादरगंज गंगाघाट पर तीनों शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। सिकंदरपुर वैश्य थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि तीनों शवों का अंतिम संस्कार हो गया है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


-
बहुत बुरा हुआ सोमवीर के परिवार के साथ
सड़क हादसे में दंपती समेत मासूम की मौत के बाद गांव में पूरे दिन गमगीन माहौल था। लोगों की आंखें नम थी। हर कोई इस घटना से दुखी था। गांव की महिलाएं रोते हुए कह रही थी कि बहुत ही बुरा हुआ सोमवीर के परिवार के साथ। हादसे को लेकर दिनभर ग्रामीण चर्चा करते रहे। सड़क हादसे में माता-पिता व छोटे भाई को खोने के बाद उनकी बेटी अवनी और भावी का रो-रोकर बुरा हाल है। बुआ सुनीता व गांव की महिलाएं दोनों बच्चियों को ढांढस बंधा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें