फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप : डंडे से कूच दिया था मां का सिर, हड्डी भी मिली टूटी

Thu, 25 Dec 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गांव हकीमगंज में मंगलवार रात किशोर ने मां की डंडे से सिर कूचकर हत्या कर दी थी। वार इतना जबरदस्त था कि सिर की हड्डी तक टूट गई। मामले में पटियाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

पटियाली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी सत्यपाल पंजाब में ईंट-भट्ठा पर चौकीदारी करते हैं। गांव में उनकी पत्नी रेखा देवी (50) अपने एक बेटे के साथ रहती थी। वह कुछ दिन पहले ही पंजाब से गांव आई थी। मंगलवार की रात महिला और उसके प्रेमी भूरा को किशोर ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। गुस्से में उसने पहले डंडे से प्रेमी पर प्रहार किया तो वह भाग निकला था। इसके बाद मां पर ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। इससे महिला की मौत हो गई थी। किशोर खून से लथपथ मां के पास काफी देर तक बैठा रहा था। फिर चारपाई पर जाकर सो गया था। किशोर ने बुधवार की सुबह मां की हत्या का आरोप प्रेमी पर लगाया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने रात का सारा घटनाक्रम बता दिया था। इसके बाद पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल लिया था। पटियाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी किशोर को बृहस्पतिवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि मां की हत्या करने के आरोपी किशोर को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने डंडे से मां के सिर को बुरी तरह से कूच दिया था। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें