कासगंज। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बीच प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्तियां सामने आई हैं। जिले में 58 प्रस्तावित केंद्रों के संबंध में 60 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें अधिकतर शिकायतें परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर हैं। अब इन आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके लिए 6 नवंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।
बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के प्रस्ताव तैयार होने के बाद संबंधित पक्षों से आपत्तियां मांगी गई थीं। इसके तहत प्राप्त शिकायतों में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर सवाल उठाए गए हैं। विभाग की ओर से इन शिकायतों की जांच कर उनका निस्तारण किया जाएगा। आपत्तियों के परीक्षण के दौरान संबंधित तथ्यों और उपलब्ध अभिलेखों को ध्यान में रखा जाएगा।
जिले में 58 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनके संबंध में 60 शिकायतें मिलने के बाद केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं। शिकायतों के निस्तारण के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रस्तावित केंद्रों की सूची में कोई बदलाव किया जाता है या नहीं।
-
वर्जन
बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रस्तावित सूची पर जो आपत्तियां प्राप्त हुई हैं उनका निस्तारण समिति करेगी। इसके बाद सूचना परिषद को उपलब्ध करा दी जाएगी। अंतिम सूची जारी होने के लिए 6 नवंबर तक का समय है। - रजनेश कुमार, डीआईओएस