फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद

विज्ञापन
फोटो49कासगंज पुलिस की हिरासत में वाहन चोरी के आरोपी ।स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार रात को अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की नौ बाइक और नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। ये आरोपी बदायूं, एटा और अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने आज शुक्रवार को इस गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सदर कोतवाली और एसओजी की टीम बृहस्पतिवार रात को सोरोंजी सड़क पर चेकिंग कर रही थी। जिला अस्पताल तिराहे के पास एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस टीम को देखकर वे भागने लगे। पीछा करने के बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। जांच में बाइक चोरी की निकली। उनके कब्जे से 1120 ग्राम डायजापाम भी मिला।
पूछताछ में आरोपियों गांव बक्सर निवासी उमेश, अलीगढ़ जिले में थाना गंगीरी के गांव हसनपुर निवासी नरेश और एटा जिले में मारहरा निवासी चमन ने आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जिला अस्पताल के पीछे झाड़ियों में दबिश दी। वहां से चोरी की आठ बाइक बरामद हुईं और कल्लू व योगेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बरामद बाइकों में एक शहर के चामुंडा मंदिर से चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी भी दर्ज थी। यह गिरोह कई जिलों में वाहन चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित था। इन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें