फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बारह पत्थर मैदान सहित अन्य स्थानों पर लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

विज्ञापन
फोटो41कासगंज में बांकनेर पर आतिशबाजी की दुकान पर चेकिंग करते एफएसओ नीतेश शर्मा। स्रोत:विभाग
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली पर्व पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए शहर के बारह पत्थर मैदान सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर दुकानें लगाई जाएंगी। त्योहार के दौरान आग से बचाव और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आतिशबाजी बिक्री स्थलों पर फायरकर्मियों की तैनाती के साथ अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में सोरों गेट स्थित बारह पत्थर मैदान में आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी। इसके अलावा सोरोंजी में रामलीला मैदान, ढोलना में पशु पैंठ, बिलराम में रामलीला मैदान, नदरई, अमांपुर में सूरतपुर खुशकरी, पटियाली और गंजडुंडवारा सहित अन्य स्थानों पर भी दुकानें लगाई जाएंगी।
बारहद्वारी क्षेत्र में छोटा फायर टेंडर तैनात किया जाएगा जबकि अन्य स्थानों पर आग से बचाव के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायरकर्मी सतर्क रहेंगे।
विज्ञापन

-
वर्जन :
आतिशबाजी बिक्री स्थलों पर फायर वाहन तैनात रहेंगे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी की जाएगी। बीते वर्ष 130 लोगों के लाइसेंस बनवाकर आतिशबाजी की बिक्री की थी। - नीतेश शर्मा, एफएसओ, अग्निशमन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें