कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव नगला बंजारा गुलाब नगर में शुक्रवार रात 11.30 बजे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई इसी दौरान गांव निवासी सतीश कुमार (30) पुत्र सूरजपाल ट्रांसफॉर्मर के पास से गुजर रहे थे। अचानक ट्रांसफॉर्मर का गर्म तेल उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह झुलसकर घायल हो गए। एफएसओ नीतेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफॉर्मर में लगी आग को बुझा दिया गया।