फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बाल मुंडवाने और मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मोहल्ला नवाब जामा मस्जिद में किन्नर के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शब्बो किन्नर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मार्च की रात करीब 9 बजे मोहल्ले के ही शाहरुख और भोली ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूसों से हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने शब्बो के सिर के बाल और भौहें मुंडवा दीं। साथ ही, हाथ पर ब्लेड से कई वार किए जिससे वह घायल हो गईं। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि किन्नर के दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कोतवाली प्रभारी जांच कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें